कोलकाता रेप केस: कॉलेज में खौफ बना था आरोपी मोनोजीत
कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में पहले साल की छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले में मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा कैंपस में इतना खौफ फैलाता था कि छात्राएं उसे देखकर ही क्लास छोड़कर भाग जाती थीं। वह अब अपने दो साथियों और एक कॉलेज गार्ड के साथ जेल में है। पुलिस जांच कर रही है।
एक छात्रा ने बताया कि मोनोजीत से पूरी कॉलेज की लड़कियाँ डरती थी। वह लड़कियों की बिना पूछे फोटो खींचता, उन्हें परेशान करता और उन फोटो को व्हाट्सएप ग्रुप पर डालकर ब्लैकमेल करता था। कई बार उसने यौन शोषण भी किया। छात्राओं का कहना है कि उसे देखकर वे क्लास में जाने की बजाय घर लौट आती थीं।
मोनोजीत कॉलेज का पुराना छात्र था, लेकिन TMC पार्टी के संपर्क से वहीं नौकरी पा गया। कैंपस में उसका दबदबा था। छात्र उसे “मैंगो मिश्रा” कहते थे। टीचर्स तक उससे डरते थे। आरोप है कि TMC के संरक्षण के कारण वह पहले कानून से बचता रहा।
गिरफ्तारी व घटना
मोनोजीत के साथ गिरफ्तार दो अन्य आरोपी हैं – प्रमित मुखोपाध्याय और जैब अहमद। 24 साल की पीड़ित छात्रा के मुताबिक, 25 जून को कॉलेज परिसर में उसके साथ गैंगरेप किया गया। बाद में दो आरोपियों ने ब्लैकमेल के लिए घटना का वीडियो भी बनाया।
पुराने आरोप
मोनोजीत पर पहले भी कई गंभीर आरोप हैं:
-
2019 में एक छात्रा की ड्रेस फाड़ना
-
चोरी करना (2019)
-
महिला से छेड़छाड़ व जानलेवा हमला (2022)
-
गार्ड की पिटाई व कॉलेज संपत्ति तोड़ना (मई 2024)
इन सभी मामलों में वह जमानत पर बाहर था।